सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

झकहां से चोरी 22 गैस सिलेंडर के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

बीते दिनों गोदाम में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा


आजमगढ़
। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों झकहां गांव स्थित गैस गोदाम से चोरी सिलेंडर के मामले का खुलसा कर दिया है। इस क्रम में पुलिस ने  बीती रात माहुल कस्बा स्थित एक पार्क से गैस सिलेंडर के साथ चार को गिरफ्तार किया। उनके पास से 22 गैस सिलेंडर भी बरामद किया है। 

 मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि सोमवार की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे माहुल मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एसआई देवी प्रसाद मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि पार्क में कुछ लोग कई गैस सिलेंडर के साथ बैठे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने उक्त गैस सिलेंडर झकहां गांव स्थित सिलेंडर के गोदाम से चुराए थे। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से लगभग 22 सिलंेडर बरामद किए। प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में शाहबाज पुत्र अनीश निवासी माहुल (गौसपुर) थाना अहरौला, विजय कुमार तिवारी पुत्र बृजराज शनीचर बाजार कस्बा फूलपुर, रवि गुप्ता पुत्र रामनाथ निवासी शेख अशरफपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर और मोहम्मद अख्तर पुत्र मंसूर अहमद निवासी चूडीहार मोहल्ला कस्बा सरायमीर थाना सरायमीर शामिल हैं। इनके पास से एचपी कपनी के 22 गैस सिलेंडर बरामद हुए है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विजय प्रताप सरायमीर कस्बा में गैस सिलेंडर रिफिलिंग एवं खरीद फरोख्त का काम करता है। वहीं रवि कुमार एचपी गैस एजेंसी मुईया अली मोहनपुर निजामाबाद में काम करता था। पकड़े गए सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।  

सर्वाधिक पढ़ीं गईं