सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

स्वामी प्रसाद के विवादित बयान से ब्राह्मण समाज में आक्रोश

थाना प्रभारी को समाज के लोगों ने सौंपा ज्ञापन

एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग


अतरौलिया। स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान से नाराज ब्राह्मण समाज के लोगो ने अतरौलिया थाने पर पहुंच ज्ञापन सौंप मुकदमा दर्ज करने की मांग। इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने स्वामी प्रसाद मौर्य  के खिलाफ नारे भी लगाए।

 बताते चलें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान ‘हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल एक धोखा है‘ देकर चर्चाओं में हैं। इसी के विरोध में मंगलवार को ब्राहृमण समाज के लोगों ने चंद्रजीत तिवारी के नेतृत्व समाज के लोगों ने थाना परिसर में पहुंच थाना प्रभारी प्रमेंद्र सिंह को ज्ञापन साैंपा। ब्राह्मण समाज के लोगों ने सपा नेता व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ सनातन एवं हिंदू धर्म के खिलाफ एवं ब्राह्मणों के खिलाफ अमर्यादित एवं अभ्रद भाषा का प्रयोग करने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। चंद्रजीत तिवारी ने कहा कि हम लोग जन्म से सनातन हिंदू हैं एवं कुलीन ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए हैं। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हिंदू धर्म के खिलाफ दुर्भावना से ग्रसित होकर अपमानजनक टिप्पणी किया गया है एवं ब्राह्मणों के खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग बीते 27 अगस्त को सार्वजनिक मंच से किया। जिससे हम सभी काफी आहत हैं और काफी आक्रोश है। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का हिंदू धर्म तथा ब्राह्मण पर दिया गया विवादित बयान काफी अपमानजनक है। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए हम लोग तैयार है। इस मौके पर जयप्रकाश पांडेय, सुनील पांडे, आनंद तिवारी, बृजेश पांडे, घनश्याम पांडे, कन्हैया पांडे, हरिभान पांडे, श्याम बिहारी चौबे, संजय सिंह सक्कु आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं