सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

युवक ने पाकड़ के पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

पुलिस ने शव पीएम को भेजा, मामले की जांच में जुटी 


 

लाटघाट। एक युवक का शव मंगलवार की शाम लाटघाट गांव के बाहर गायत्री शक्तिपीठ के पास स्थित पाकड़ के पेड से लटकता मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट गांव निवासी रमेश सिंह 40 पुत्र स्व. कल्पनाथ सिंह का शव मंगलवार की शाम चार बजे के करीब गांव के बाहर गायत्री शक्तिपीठ के पास पाकड़ के पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी तत्काल सूचना परिवार सहित पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस के अनुसार मृत युवक की अभी शादी नहीं हुई है। वह तीन भाईयों में सबसे छोटा था। पुलिस  ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ पर पता चला है कि शादी न होने के कारण अवसाद में रहता था। अपने हिस्से की जमीन बेंच चुका था। उसने फांसी लगाकर क्यों जान दें दी, इसका पता लगाया जा रहा है। उधर युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं