सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

दुर्वासा धाम मे हरिहरात्मक महायज्ञ मे उमड़े श्रद्धालु, पूर्णाहुति आज

श्रीराम जन्म पर उनके दर्शन को अयोध्या में एक माह रूके थे सूर्य 

आजमगढ़। दुुर्वासा धाम में चल रहे हरिहरात्मक महायज्ञ के छठे दिन मौनी बाबा यज्ञशाला श्रद्धालुओं ने पूजन और परिक्रमा कर पुण्य अर्जित किया। ब्राह्मणों द्वारा किए जा रहे मंत्रोच्चारण और लग रहे देवी-देवताओं सहित दुर्वासा जी और मौनी बाबा के जयकारे से क्षेेत्र भक्तिमय हो गया है।

अंकित महाराज ने अपने संगीतमयी कथा में श्री रामजन्म की मनोरम कथा का वर्णन किया। कहा कि जिस समय भगवान राम रूप में अपने तीन भाइयों सहित अयोध्या में राजा दशरथ के यहां अवतरित हुए उस समय सूर्य के रथ के घोड़े रुक गए। एक माह तक सूर्य स्थिर हो गए तथा रात हुई ही नहीं। तब चंद्रमा रोने लगा क्यों कि रात न होने से वह प्रभु का दर्शन नहीं कर पा रहा था। भगवान ने उसकी पीड़ा को समझ कर कुछ क्षण के लिए अपनी आंखें बंद कर ली। उनके आंख बंद करते ही अंधेरा छा गया तब जा कर चन्द्रमा उनका दर्शन कर पाया। भगवान ने उसे आश्वासन दिया कि भले ही मेरा जन्म सूर्य वंश में हुआ है फिर भी जब मेरा नाम करण होगा तो मेरे नाम के साथ चन्द्र शब्द जुड़ा रहेगा। उन्होंने बताया कि श्री रामजन्म के कथा सुनने और गाने से प्रभु के परम पद की प्राप्ति होती है। यज्ञकर्ता शुभम दास महाराज ने बताया कि आठ अगस्त को हवन और भंडारा के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इस मौके पर विधायक सुभाष राय, मुन्ना बाबा, पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन, डॉ. एके राय, संजय कुमार पाण्डेय, राजनाथ पाण्डेय, बुलबुल सिंह, राममिलन सिंह, हरिद्वार सिंह, हरिकेश चौबे, हाकिम बाबा, शिवचंद, दीपचंद आदि मौजूद थे।  


सर्वाधिक पढ़ीं गईं