सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

प्रभु श्री राम से बड़ा राम का नाम : अंकित महाराज

 देवी-देवताओं के जयकारों से गूंजा मंडप
दुर्वासा धाम में चल रहा हरिहरात्मक  महायज्ञ  
आजमगढ़। दुर्वासा धाम में चल रहे श्री हरिहरात्मक महायज्ञ के तीसरे दिन मौनी बाबा यज्ञशाला में यज्ञकर्ता स्वामी शुभम दास महाराज के हाथों यज्ञाचार्य पं. रामशंकर चतुर्वेदी के नेतृत्व मे विद्वान ब्राह्मणों ने वेदी और देवी देवताओं का वैदिक रीति से पूजन कराया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ परिक्रमा और पूजन कर पुण्य अर्जित किया।  इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण सहित मौनी बाबा और देवी देवताओं का जयकारा गूंजता रहा । 
संगीतमयी श्रीराम कथा में अंकित महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम से बड़ा राम का नाम है, इसी नाम के जप से हनुमान जी ने राम जी को वश में कर लिया , स्वयं भगवान श्री राम को समुद्र पार जाने के लिए बंदर भालुओ की मदद से पुल बनाना पड़ा,जबकि राम के नाम से सागर तो क्या भवसागर तक सूख जाते है  । राम ने एक अहिल्या को तारा, जबकि राम के नाम ने तो करोड़ों को तार दिया ।  स्वयं भगवान शिव जी भी राम नाम ही जपते । कथा वाचक उमेशाचार्य जी महाराज ने शिव की महिमा का बखान करते हुये कहा कि संसार मे शिव ही सर्व शक्तिमान है, बिना शिव के प्रत्येक मनुष्य ही  शव हो जाता है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं