सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

स्व. अमित साहू को मुहल्लेवासियों ने दी श्रद्धांजलि

बोले वार्डवासी अमित का इस तरह जाना पीड़ादायक

आजमगढ। नगर के गुरूटोला वार्ड निवासी अमित साहू का बीते 22 अगस्त को निधन हो गया। अमित के निधन की खबर लगते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। इस क्रम में रविवार को नगर के कटरा त्रिमुहानी पर वार्डवासियों ने एक शोकसभा का आयोजन किया। इस दौरान लोगों ने अमित साहू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखा और अपनी-अपनी श्रद्धांजलि दी।  गुरूटोला/अन्नतपुरा वार्ड के सभासद मोहम्मद अफजल ने कहा कि अमित का इस तरह जाना पीड़ादायक अहसास है। अमित हम सभी का अतिप्रिय, मुख पर मुस्कराहट का प्रतीक, निश्छल, जिसके जीवन में ना शब्द की कोई जगह ही नहीं थी। अब वह हमारे बीच नहीं रहा है। इसका दुख सभी को है। उन्होंने अमित की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर पिंटू शुक्ला, सौनक साहू, विजय, श्रवण शर्मा, शंकर साहू, पंकज साहित समस्त वार्डवासी मौजूद रहे। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं