सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

ठेकमा ब्लाक के सेवानिवृत्त वरिष्ठ लेखाकार सुरेंद्र राम को कर्मचारियों ने दी विदाई

सुरेंद्र राम के कार्य रहे सराहनीयः खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह 

ठेकमा। ठेकमा ब्लाक सभागार में गुरूवार को ब्लाक के कर्मचारियों ने समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त वरिष्ठ लेखाकार सुरेंद्र राम को उपहार आदि भेंट कर विदाई दी।
 कार्यक्रम की शुरूआत खंड  विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ लेखाकार सुरेंद्र राम को बुद्ध की मूर्ति व अंगवस्त्र भेंट किया। कहा  कि जिस प्रकार से जीवन और नौकरी के दौरान सुरेंद्र राम ने अपने सरल स्वभाव से सभी के साथ सहज और मिलनसार रहते हुए कार्य किया, वह सराहनीय है। उन्होंने सुरेंद्र राम को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी जयप्रकाश सिंह, एडीओ आईएसबी देवेंद्र सिंह, एडीओ कोआपरेटिव सौरव, जेआरएस विनय कुमार सिंह, रामसहार यादव, विजय यादव, राहुल सिंह, धीरेंद्र जैसल, चंदन प्रजापति, संजय श्रीवास्तव, मनोहर यादव, रमेश राम, राम नारायण यादव, अनिल कुमार सहित ब्लॉक के सभी कर्मचारियों ने सुरेंद्र राम को उपहार आदि भेंट कर विदाई दी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं