सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

पुरानी पेेंशन बहाली के समर्थन सफाईकर्मियों ने निकाला जुलूस

पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो 2024 में समझा देंगे के लगाए नारे  

ठेकमा। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर डीएवी में आयोजित शंखनाद रैली में शामिल होने के लिए ब्लाक से सफाईकर्मियों का एक दल जुलूस की शक्ल में सोमवार की सुबह जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुआ। इस दौरान सफाईकर्मी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। शंखनाद रैली में शामिल होने के लिए सफाईकर्मियों का जुलूस ठेकमा से ब्लॉक अध्यक्ष राजाराम की अध्यक्षता में निकला। इस दौरान सफाईकर्मी पुरानी पेंशन बहाली हो, भारत माता की जय, पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो 2024 में समझा देंगे आदि नारे लगाते चल रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि एक लंबे अर्से से शासन स्तर से पुरानी पेंशन बहाल की मांग की जा रही है। बावजूद राज्य सरकार द्वारा विभिन्न मांगों पर कोई सकारात्मक विचार नही किया जा रहा है। विरोध-प्रदर्शन, धरना के माध्यम से आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जुलूस में रमेश राम, मनोज गुप्ता, मनोहर यादव आदि सफाईकर्मी शामिल थे। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं