सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

शिवमंदिर तोड़ने वालों के खिलाफ ग्रामीणों का तहसील पर प्रदर्शन

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मेहनगर। मेहनगर तहसील के भीखमपुर खजुरा गांव में बीते दिनों कुछ अराजकतत्वोें ने भगवान शिव के मंदिर तोड़ दिया था। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है, शनिवार को थाना समाधान दिवस पर गांव के दर्जनों लोग पहुंचे और अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस क्रम में ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
 शिकायती पत्र में गांव के मुकेश पांडेय ने बताया कि भीखमपुर खजूरा में सैकड़ों साल पुराना शिव मंदिर को कुछ अराजकतत्वों ने तोड़कर उसे पोखरे में मिला दिया है। यही नहीं भगवान की प्रतिमा आदि भी गायब कर दिया है। जिससे लोग इस सावन मास में भगवान भोले की अराधना नहीं कर पा रहे हैं। इस संबंध में स्थानीय थाना सहित उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने एसडीएम मेंहनगर से इस प्रकरण की पूरी जांच कराकर अराजकत्तवों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान पायल, किरन, गीता देवी, निर्मला, बसंती, फुला, कौशल्या, शशिकला सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं