सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

बैज सेरेमनी में विद्यार्थियों को सौंपी गई हाऊस कैप्टन की जिम्मेदारी

प्रधानाचार्य ने अलंकरण दिवस की महत्ता बताई

विद्यार्थी समाज व देश के नवनिर्माण में दें योगदान 

आजमगढ़। रानी की सराय ब्लाक के हमीदपुर शहीद्वारा स्थित सेंट्रल  पब्लिक एकेडमी में गुरूवार को बैज सेरेमनी (अलंकरण दिवस) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियो में विभिन्न प्रशाशकीय पदों का वितरण करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
 कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानाचार्य अरूण कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अलंकरण दिवस की महत्ता के बारे में बताया। कहा कि विद्यार्थी आगे चलकर समाज व देश के नवनिर्माण में अपना योगदान करें। इस क्रम में हेड ब्वाय हेड गर्ल (विद्यालय कप्तान बालक एवं बालिका) हाऊस कैप्टन गांधी हाऊस, तिलक हाऊस टैगोर हाऊस एवं प्रताप हाऊस तथा ईको फ्रेंडली इंचार्ज अनुशासन इंचार्ज एवं कक्षा प्रमुख आदित्य सिंह एवं वैष्णवी, सिंह को स्कूल कैप्टन एवं विभिन्न विद्यार्थियों अंशदीप, अनुष्का, प्रत्यक्ष, पलक, आसूष शीफा, अश्विन सुहानी इत्यादि को हाऊस कैप्टन की जिम्मेदारी दी गई। 

कार्यक्रम का संचालन सरिता यादव एवं अभिषेक मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अध्यापकों में निशा सिंह, शालिनी, आफाक, संजय, शिवांगी, यामिनी, आशुतोष, बनफल, शशिभूषण, यशवंत सोनी, अतिका, दिल्या, मुस्कान आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं