सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

धूमधाम से मना वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में 77वां स्वतंत्रता दिवस

न्यायिक मजिस्ट्रेट सगड़ी व प्रबंध प्रबंध निदेशक ने किया ध्वजारोहण


आजमगढ़। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में 77वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया है। ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान भारत माता की जय के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। बच्चों ने विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा कर दिया। 


कार्यक्रमों की शुरूआत न्यायिक मजिस्ट्रेट सगड़ी राजकुमार व प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान तथा झण्डागन हुआ। बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें प्रमुख रूप से मेरा रंग दे बसंती चोला, आई लव माय इंडिया, ऐसा देश है मेरा, मेड इन इंडिया, ऐ मेरे वतन के लोगो आदि रहा। कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति रही जिससे सभी अभिभावक व उपस्थित जनसमुदाय ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहे। कार्यक्रम के अन्त में न्यायिक मजिस्ट्रेट सगड़ी राजकुमार ने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना करते हुवे कहा कि आज के परिवेश में शिक्षा का स्तर काफी बढ़ व बदल गया है। पहले जहां हम केवल किताबी ज्ञान तक ही सीमित थे। वही अब किताब के साथ ही तमाम गतिविधियों के द्वारा भी बच्चे सीख रहे हैं, जिससे बच्चों में मुखरता का विकास हो रहा है। 


प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने कहा कि हमको देश पर गर्व होना चाहिए और हमेशा अपने देश की सेवा के लिये तत्पर होना चाहिये। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये स्कूल के प्रधानाचार्य ने नीलम चौहान, फ़हीम अहमद, किशन मिश्रा और आकांक्षा सिंह को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर तेजप्रताप सिंह, जगतपाल सिंह, आकाश सिंह, शिवम सिंह, चन्दन राय, उजाला गुप्ता, सोनम सिंह, ई इंद्रजीत साहनी, सुनील त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव, अभय सिंह, रम्मन यादव, मिठ्ठू सहित सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं