सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

पुरानी पेंशन बहाली के लिए 25 को जिले के दोनों सांसदों के द्वार अटेवा बजाएगी घंटी

जिलाध्यक्ष सुभाष चंद यादव ने घंटी बजाओ कार्यक्रम को सफल बनाने का किया आह्वान
आजमगढ़। पुरानी पेंशन के लिए संघर्षरत अटेवा के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश के सभी सांसदों के द्वार पर घंटी बजाओ का कार्यक्रम 30 अगस्त तक किया जाना है। इस क्रम में जिला इकाई ने कमर कस ली है। 


जिलाध्यक्ष सुभाष चंद यादव ने बताया कि 25 अगस्त को आजमगढ़ के दोनों सांसदों के द्वार पर जाकर घंटी बजाएंगे और पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को बुलंद की जाएगी। वहीं जिला महामंत्री डॉ रामजी वर्मा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 25 अगस्त को लालगंज लोकसभा क्षेत्र की सांसद संगीता आजाद के हरिबंशपुर स्थित आवास पर शाम चार बजे तथा आजमगढ़ सदर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दिनेश लाल यादव “निरहुआ“ के भंवरनाथ स्थित सांसद कार्यालय पर शाम पांच बजे पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष व अटेवा के जिला उपाध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि जिले के माननीय सांसदों को ज्ञापन सौंपकर उनसे पुरानी पेंशन बहाली के लिए के मुद्दे को सदन में, तथा अपनी पार्टी के पटल पर उठाने की अपील की जाएगी। उन्होंने संगठन के सदस्यों से अपील किया उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर सांसदों के द्वार पर घंटी बजाओ को सफल बनावे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं