सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

रानी की सराय थाना में समाधान दिवस पर आए 18 मामले, तीन निस्तारित

डीएम बोले मामलों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं  


रानी की सराय (पूर्वांचल संवाद)। शनिवार को रानी की सराय थाना में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 18 मामले आए, जिसमें से तीन मामलों का निस्तारण मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने शेष अन्य मामलों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। कहा कि मामलों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
 शनिवार को रानी की सराय थाने में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस को लेकर काफी गहमा-गहमी रही। डीएम के आने की सूचना पर थाना क्षेत्र के लोग काफी संख्या में अपनी-अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। समय से थाना समाधान दिवस की कार्यवाही शुरू हुई। डीएम और सीओ सीटी ने बारी-बारी से फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 18 मामले आए, जिसमें से डीएम ने तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। इस दौरान अन्य 15 मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुने और उसके निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर थाना प्रभारी रानी की सराय शशिचंद्र चौधरी सहित क्षेत्र के लेखपाल, कानूनगो आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं