सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

वन महोत्सवः पौधे लगा पर्यावरण को बचाने का किया आह्वान

पर्यावरण संतुलन के लिए वनों और पेड़ की महत्वपूर्ण भूमिकाः प्रधानाचार्य अनिल पासवान

पौधे लगा उसका करें पालन-पोषणः वन दरोगा अभय सिंह 

रानी की सराय। पहली से सात जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव के तहत मंगलवार को वन विभाग द्वारा कराए जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम में कई स्थानों पर फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए गए।

इसी क्रम में सेठवल स्थित अंग्रेजी माध्यम ‌स्कूल में वन विभाग के वन दरोगा अभय सिंह और प्रधानाचार्य अनिल पासवान की देखरेख में दर्जनों पौधे लगाए गए। इस दौरान मौजूद लोगों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। बच्चों सहित वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य अनिल पासवान ने कहा कि पृथ्वी पर पर्यावरण का संतुलन बनाने के लिए पेड़ व हरित वन क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस नेक कार्य के लिए वन महोत्सव के अलावा भी विभिन्न अवसरों पर पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों एवं युवाओं से स्वयं धरती को हरा-भरा रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। वन दरोगा अभय सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटना दुनिया के सामने प्रमुख चुनौतियों में से एक है। केवल पौधे लगाभर देने से हमारी जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो जाती, बल्कि उनका पालन-पोषण करना हम सब का कर्त्वय है।  कहा कि प्रकृति से हर किसी का रिश्ता है, उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे न केवल पेड़ लगाने का संकल्प लें बल्कि इस संदेश को अपने सामने आने वाले हर व्यक्ति तक फैलाएं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं