सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

दो दिवसीय पेंचक सिलाट चैंपियन​​शिप प्रतियोगिता शुरू


लोकप्रिय खेल बन चुका है पेंचक सिलाट: सहजानंद

आजमगढ़।
सेठ एमआर जयपुरिया में गुरूवार को पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ आज़मगढ़ के तत्वावधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। चैंपियन​शिप की शुरूआत क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा गोरखपुर सहजानंद राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर और दीप प्रज्जवलित कर किया। सहजानंद राय ने कहा कि पेंचक सिलाट खेल लोकप्रिय मार्शल आर्ट्स खेल बन चुका है,  इस बार के नेशनल गेम्स में भी शामिल है। आयोजक व पेंचक सिलाट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में आगरा, सुल्तानपुर, गाजियाबाद, मऊ, आज़मगढ़, वाराणासी, लखनऊ, रामपुर, गोरखपुर, गौतम बुद्ध नगर सहित 22 जिलों के 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर रहें हैं। गुरूवार को सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों का मुकाबला हुआ। जिसमें अंजलि पटेल, श्रेया सिंह, कुमकुम, मेहराज, आरती, सुमन, अंजलीका यादव, शालिनी सिंह, पंकज ,शुभम जायसवाल, गुलशन राजभर, सात्विक यादव, सूरज यादव, वसीम, तरुण विश्वकर्मा, विशाल पांडेय, शुभम बलोनी, सुधांशु सिंह, अनमोल यादव, अवनीश गिरी स्वर्ण पदक प्राप्त किया।  इसी प्रकार अनिशा गोंड, कोमल पाण्डेय, पूजा यादव, रानी दुबे, संदीप, जसवंत, मनीष कुमार, अनुज यादव, श्याम सुंदर, विजय राय, कृष्ना प्रजापति,निखिल श्रीवास्तव ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं अंजलि, सपना राज, सुजाता जायसवाल, सोनाली, प्राची वर्मा, राकेश राजभर, प्रशांत, अजित कुमार, अमित कुमार, संजीव कुमार, आरिफ अंसारी, रिपु दमन, प्रदीप निषाद, सोनू यादव, अनुपम सैनी, मनोज कुमार पटेल, सुधाकर ने कांस्य पद प्राप्त किया। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि विभिन्न वर्गों में आयोजित चैंपियनशिप के जूनियर व सब जूनियर इवेंट का आयोजन आयोजन व पुरस्कार वितरण 28 को होगा।  चैंपियनशिप में निर्णायक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय रेफरी विनय विश्वकर्मा, राष्ट्रीय रेफरी ज्ञानेंद्र चौहान, सार्जन प्रसाद, रामजीत ऋषि, शिवम तिवारी, शुभम तिवारी, साक्षी,दिनेश चौहान, अभिनय पाण्डेय, अभिषेक यादव, श्रेया सिंह निर्णायक रहे। चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेताओ का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। जयपुरिया स्कूल के डायरेक्टर ऋत्विक जायसवाल ने सभी का आभार प्रकट किया।  वहीं उद्घाटन समारोह के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, नगर पंचायत अध्यक्ष महराजगंज डॉ सुनील जायसवाल, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पारितोष राय, संदीप सिंह सोनू, अनुराग सिंह सन्नी, प्रवीण सिंह, विशाल जायसवाल, आलोक जायसवाल आदि उपस्थित रहें।
x

सर्वाधिक पढ़ीं गईं