सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

जेपीआर गर्ल्स पीजी कॉलेज की छात्राओं में स्मार्टफोन का वितरण

छात्राएं देश के भविष्य की निर्माताः अखिलेश मिश्र गुड्डू

रानी की सराय। जेपीआर गर्ल्स पीजी कॉलेज में शनिवार को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार मिश्र जी उर्फ गुड्डू ने छात्राओं में स्मार्टफोन का वितरण किया। स्मार्टफोन पाकर छात्राओं के चेहर खिल गए। वक्ताओं ने छात्राओं से उक्त फोन के माध्यम से ज्ञान अर्जन करने का आह्वान किया।

स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम की शुरुआत अखिलेश कुमार घ्मिश्र ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।   कार्यक्रम में 77 छात्राओं में स्मार्टफोन का वितरण हुआ। मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार मिश्र ने कहा कि ये सभी छात्राएं देश के भविष्य के निर्माता हैं। जिसका प्रारंभ अच्छे संस्कार और शिक्षा से होता है। प्रदेश सरकार ने छात्रों के अध्ययन को सुगम बनाने यह कदम उठाया है। पीएचसी रानी की सराय के चिकित्सा प्रभारी डाॅ मनीष तिवारी ने कहा कि छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा निशुल्क स्मार्टफोन प्रदान किए गए हैं। चन्द्रकान्त सिंह ने छात्रों से आह्वान किया कि स्मार्टफोन का सदुपयोग कर अपनी शिक्षा को बेहतर बनाएं। वहीं अंजनी तिवारी, आरजू मिश्रा, किरन सरोज, शिल्पा यादव आदि छात्राओं ने कहा कि आज के जमाने में मोबाइल फोन से शिक्षा लेना बेहतर है। क्योंकि बहुत सी ऐसी जानकारियां हैं जो कि नेट द्वारा आसानी से ली जा सकती हैं।अंत में कॉलेज के प्रबंधक शैलेश कुमार राय ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौक पर विनिता राय, अनिता दुबे, गोविंद गिरी, संदीप राजभर, बृजेश यादव, चंद्रेश यादव, रीना सिंह, अजय गौतम, प्रियांशु सिंह सहित कॉलेज की सभी छात्राएं, अभिभावक व शिक्षण उपस्थित रहे।


 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं