सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

संत शिरोमणि मौनी बाबा आश्रम पर धूमधाम से मना गुरुपूर्णिमा पर्व

महाराज जी के दर्शन-पूजन कर भक्तों ने लिया आर्शीवाद 

पूर्वांचल संवाद ब्यूरो

आजमगढ़। गहजी के बरनपुरा स्थित ब्रह्मलीन संत शिरोमणि मौनी बाबा के आश्रम पर सोमवार को गुरूपू‌र्णिमा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। विभिन्न स्थानों से आए साधु, संतो और शिष्यों ने आश्रम में स्थापित महाराज जी प्रतिमा का दर्शन पूजन किया और महंत हरिप्रसाद दास एवं शुभम दास से आशीर्वाद लिया।

श्री मौनी बाबा के प्रिय शिष्य पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने बताया कि बाबा जी चमत्कारी सिद्धियों के स्वामी थे। उन्होंने इसी स्थान पर गर्मी के दिनों में तपती दुपहरी में अग्नि धुनी रमाकर और सर्दी के मौसम में रात्रि के समय तालाब में खड़े होकर घोर तपस्या करते हुए प्रभु श्रीराम से साक्षात्कार कर सिद्धि प्राप्त की और अपने सिद्धियों से लोगों का कल्याण करते रहे। श्री महाराज जी का गुरुतत्व शिष्यों की रक्षा करता है, यहाँ आकर लोगों की मन्नते पूरी होती है, ऐसा भक्तों का विश्वास है। 

 

इसी क्रम में शेरपुर कुटी में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने बाबा कोल्हूनाथ का दर्शन पूजन कर महामंडलेश्वर स्वामी रामकृष्ण दास से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महंत रामकृष्ण दास ने कहा कि आज ही के दिन वेदों का विभाजन करने वाले और पुराणों की रचना करने वाले व्यास जी का अवतरण हुआ। इसी दिन उन्होंने अपने शिष्यों को श्रीमद्भागवत सुनाना प्रारंभ किया और उनके पांच शिष्यों ने उनकी पूजा की। तभी से इस दिन गुरूपूजन की परंपरा है। इस मौके पर पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन, मंगल दास महाराज, महंत संजय पांडेय, शंभू दास रणधीर सिंह, प्रेमनारायण सिंह, दिनेश जायसवाल, रमाकांत चौबे, यशवंत यादव, तारकेश्वर सिंह, रजनीकांत तिवारी आदि  उपस्थित। अंत में आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं