सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

उपनिबंधक कार्यालय में लगाए 50 फलदार पौधे

उप निबंधक कार्यालय आने वाले हर व्यक्ति को दें एक फलदार पौधा 

निजामाबाद। तहसील परिसर स्थित उपनिबंधक कार्यालय में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम में उपमहानिरीक्षक निबंधक विजय कुमार तिवारी और सहायक महानिरीक्षक निबंधन सुनील कुमार सिंह की देखरेख में 350 पौधे लगाने के लक्ष्य की शुरूआत की गई। कार्यक्रम की शुरूआत उप निबंधक कार्यालय में लगभग 50 फलदार पौधे लगाकर किया गया। उपमहानिरीक्षक निबंधक विजय कुमार तिवारी एवं सहायक महानिरीक्षक निबंधन सुनील कुमार उपनिबंधक, सहायक निजामाबाद सुनील कुमार सिंह ने कार्यालय कैंपस में पौधे लगाए। कर्मचारियों को पौधे के संरक्षण का संकल्प दिलाया। 

विजय कुमार तिवारी ने कहा कि आम जनता जो भी बैनामा कराने आते हैं या फिर किसी अन्य कार्य से उन्हें सभी को एक-एक फलदार पौधा दिया जाए। साथ ही क्रय की गई जमीन पर लगाने के लिए प्रेरित करें और उनके संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए उस पौधे की अपडेड भी देने को कहें। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से ही पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। जब पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम और समाज सुरक्षित रहेगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं