सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

दमाद ने ससुर के मोबाइल से दी थी स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी

दोनों हिरासत में, पूछताछ में जुटी पुलिस, स्टेशन पर पीएससी तैनात 

आजमगढ़। यूपी पुलिस के डायल 112 पर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने अतरौलिया थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी मो. फारुकी व उसके दामाद एजाज अहमद को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के डायल 112 पर आरोपी एजाज अहमद ने अपने ससुर के मोबाइल से फोन कर धमकी दी थी। वहीं स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी लगाई गई है।

 शुक्रवार की सुबह पुलिस के डायल 112 पर किसी ने फोन कर स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दे दी। सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई। उधर जिले की पुलिस भी हरकत में आ गई। देखते ही देखते स्टेशन छावनी में तब्दील हो गई। उधर फोन करने वाले व्यक्ति की तलाश में पुलिस जुट गई। मोबाइल नंबर को ट्रेस करते हुए पुलिस अतरौलिया थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव पहुंची। पुलिस ने जिस नंबर से फोन आया था उसे और उसके दामाद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि मो.फारुकी के नाम से सिमकार्ड है, जिससे उनके दामाद एजाज अहमद ने फोन किया था। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि यूपी डायल 112 पर फोन कर स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। स्टेशन पर सुरक्षा-व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं