सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

सभासद ने ईओ पर लगाया बिना बोर्ड की बैठक कराए मनमाने ढंग से स्वकर प्रणाली लागू करने का आरोप

नपा में व्याप्त भ्रष्टाचार और गुरूटोला-अन्नतपुरा वार्ड की समस्याओं के निस्तारण की मांग 

एमएलसी ब्रजेश पाठक को सौपा मांगों का ज्ञापन, एमएलसी ने निस्तारण का दिया भरोसा

पूर्वाचल संवाद ब्यूरो 

आजमगढ़। नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार, ईओ की मनमानी सहित गुरूटोला वार्ड में व्याप्त समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर बुधवार को गुरूटोला-अन्नतपुरा वार्ड के सभासद मो. अफजल ने बृजेश पाठक,  एमएलसी उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा। एमएलसी ने समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए उसके निस्तारण का भरोसा दिया। 


सदस्य जिला योजना समिति आजमगढ़ और गुरूटोला-अन्नतपुरा वार्ड के सभासद मो. अफजल ने ज्ञापन के संबंध में बताते हुए कहा कि नगरपालिका परिषद आजमगढ़ के ईओ बिना बोर्ड की बैठक कराए मनमाने ढंग से स्वकर प्रणाली लागू कर दी। इससे गृहकर व जलकर के कामर्शियल में रू0 12.30 तथा घरेलू में रू0 2:30 की अनायास वृद्धि हो गयी। इस संबंध में जब भी ईओ से बात करने का प्रयास किया जाता है तो वह मुकदमा कराने की धमकी देते हैं। ईओ की मनमानी से नगरपालिका परिषद में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।  मो. अफजल ने एमएलसी से मांग करते हुए कहा कि नगरपालिका परिषद आजमगढ़ में लागू स्वकर प्रणाली को समाप्त कराने व ईओ के मनमाने रवैये पर लगाम लगाया जाए। उन्होंने एमएलसी को  गुरुटोला-अनन्तपुरा की बताई समस्याओं के बारे में बताया कि हनुमानगढ़ी मंदिर से लेकर प्रवीण सिंह के घर होते हुए गौशाला तक इंटरलाकिंग, नाली व पटिया निर्माण कराया जाना जनहित में आवश्यक है। 


गुरुटोला - अनन्तपुरा वार्ड के श्रीरामजानकी मंदिर के समीप रामायन पुलिया के पास नाला जाम होने से गंदे पानी का बहाव नहीं हो पा रहा है। हल्की सी बारिश में घरों व खेतों में पानी भर जाता है, इसके लिए श्रीगणेश मंदिर के पीछे पुलिया का निर्माण कराया जाना आवश्यक है। नगर के कटरा तिराहे से एकतखा पुल होते हुए हनुमानगढ़ी जाने वाले रास्ते पर जर्जर इण्टरलाकिंग को दुरूस्त कराना बेहद आवश्यक हो गया है। साथ ही नाले के ऊपर लगी पटिया टूट जाने से दुर्घटनाएं हो रही है। ऐसे में टूटी पटिया को बदलना जरूरी हो गया है। वार्ड में कई जगहों पर स्ट्रीट लाईट खराब है। हर खंभे पर स्ट्रीट लाईट लगाना है। वार्ड में स्थित श्रीरामजानकी मंदिर के समीप सोनकर बस्ती, अनन्तपुरा, हनुमानगढ़ी मंदिर आदि जगहों पर हर वर्ष बारिश के मौसम में जलजमाव हो जाता है। इससे वार्डवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए एक ठोस व सुनियोजित प्लान तैयार कर समस्या निराकरण का प्रयास किया जाय। गुरुटोला सोनकर बस्ती व प्रजापति बस्ती में नाली निर्माण व इण्टरलाकिंग / आर.सी.सी. कार्य कराया जाना बेहद जरूरी हो गया है। वार्ड के रामजानकी मंदिर से होते हुए हनुमानगढ़ी वाले रास्ते पर नाली निर्माण व इंटरलाकिंग, आरसीसी रोड निर्माण कराया जाना।  

सर्वाधिक पढ़ीं गईं