सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात 

आजमगढ़। पुलिस के डायल 112 पर फोन कर स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस सहित सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है। साथ ही जांच और निगरानी कड़ी कर दी है। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ ही निगरानी भी कड़ी कर दी गई है।

 यूपी पुलिस के डायल 112 पर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भरे फोन आने से महकमे में सनसनी फैल गई। रेलवे परिसर में सुरक्षा-व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिए गए हैं। रेलवे परिसर में दिखने वाले संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु की गहनता पूर्वक पड़ताल की जा रही है। आरपीएफ, जीआरपी व सिधारी थाने की पुलिस संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल कर रही है। हर तरफ पुलिस पैनी नजर रखे हुए है। पुलिस के अनुसार अतरौलिया थाना के भैरोपुर गांव निवासी एक व्य‌क्ति के फोन से धमकी मिली है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को पकड़कर पुछताछ कर रही है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं