सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

अशरफपुर पुल पर ट्रक और बस की टक्कर, बस चालक घायल

आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर डेढ़ घंटे लगा था जाम 

क्रेन की मदद से हटवाया गया बस और ट्रक 

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली के असरफपुर पुल पर शनिवार की भोर में चार बजे के करीब अनुबंधित बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस घटना में बस चालक घायल हो गया। वहीं ट्रक और बस की टक्कर के चलते डेढ़ घंटे तक आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर जाम लग रहा।बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर रास्ता खुलवाया।

 जानकारी के अनुसार गोरखपुर से आजमगढ़ जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर पुल पर लगभग सवा चार बजे के करीब पहुंची ही थी कि सामने से आ रहा ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी‌। टक्कर के बाद दोनों वाहन आपस में फंस गए। इस घटना में मेहनगर थाना के चक कटाक्ष गांव निवासी बस चालक राकेश गोड़ 32 पुत्र भूलन गोड़ सहित एक यात्री घायल हो गया। लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यात्री को मामूली चोट आई, जो उपचार कराकर घर चला गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने क्रेन की मदद से बस और ट्रक को रास्ते से हटवाया, जिससे लगभग डेढ़ घंटे से लगा जाम समाप्त हुआ। उधर जहानागंज थाना के महुआ गांव निवासी परिचालक सुमंत सिंह पुत्र बृजपाल सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जीयनपुर पुलिस को तहरीर दी है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं