सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

दीनू ने नगरपालिका चुनाव में जनता के मिले समर्थन पर जताया आभार

सेवा ही धर्म है. जनमत का फैसला सिरमौरः अभिषेक जायसवाल

आजमगढ़। नगरपालिका के चुनाव के भाजपा के प्रत्याशी रहे अभिषेक जायसवाल दीनू ने नगर की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनमत का फैसला सिरमौर है। सेवा ही धर्म है इस मंत्र के साथ आगे भी जनता की सेवा करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा मेरे उपर विश्वास जताने के लिए आलाकमान का आभार प्रकट करता हूं।

 उन्होंने उक्त बातें मंगलवार को प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि आगामी नगर परिषद चुनाव में पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी को अध्यक्ष बनाकर इस ऋण को चुकाने का कार्य करूंगा। दीनू ने कहा कि भले ही शहर में केवल 1009 वोटों से कमल का फूल नहीं खिल सका। लेकिन आजमगढ़ शहर की बोगी इस बार पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के अधीन है। योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में विकास इंजन सरकार का हिस्सा है। मेरा सपना शहर का सर्वांगीण विकास था, जो पार्टी की जीत से ही संभव हो सकता था। जिसके लिए मैं भविष्य में भी प्रतिबद्ध रहूंगा। साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति की लड़ाई के लिए अपना संघर्ष जारी रखूंगा। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प को पूरा करने वाली पार्टी भाजपा है। जमगढ़ में कमल को खिलने से रोकने के लिए सपा और बसपा एक हो गए हैं। उन्हें डर था कि अगर आजमगढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी तो आजमगढ़ का चहुंमुखी विकास हो जाएगा और उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी। इसलिए कमल को रोकने के लिए विपक्ष ने खोखले वादों के दम पर जनता की आंखों में धूल झोंका। उन्होंने कहा कि मैं बचपन से ही संघ से जुड़ा रहा और मैंने संघ से सीखा है कि राष्ट्रनीति सर्वोपरि है और सेवा ही धर्म है। मैं एक बार फिर जनमत के फैसले को सलाम करता हूं।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं