सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ऑपरेशन में आठ घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत

निजी अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास लखनऊ-बलिया हाईवे किनारे स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान गर्भस्थ नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर ऑपरेशन में करीब आठ घंटे की देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार रात हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल निवासी राजनारायण जायसवाल ने बताया कि वह पिछले एक साल से अपनी पत्नी शालिनी जायसवाल का इसी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि दोपहर 12 बजे तक अस्पतालकर्मी सामान्य प्रसव होने का आश्वासन देते रहे। इसके बाद करीब 12:30 बजे ऑपरेशन के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए और 10 हजार रुपये जमा कराए गए। परिजनों का आरोप है कि सहमति लेने के करीब आठ घंटे बाद रात पौने नौ बजे ऑपरेशन किया गया। तब तक गर्भ में ही नवजात की मौत हो चुकी थी। इसकी जानक...

जगरनाथ सराय में अराजकतत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा

फोर्स तैनात, सीसी टीवी फूटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने शुरू की प्रतिमा लगाने की कवायद 

रानी की सराय। आजमगढ़-वाराणसी हाईवे के किनारे जगरनाथ सराय गांव के बाहर लगे डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को देर रात ढाई बजे के करीब अज्ञात बदमाशों ने उखाड़ दिया। सोमवार की भोर में लोगों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आंबेडकर प्रतिमा को टूटा देख लोग भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिए। वहीं थोड़ी दूर स्थित थाने पर जब यह सूचना पहुंची तो तत्काल मौके पर थाना प्रभारी मय फोर्स पहुंच गए। स्थिति को संभालते हुए उच्चाधिकारियों को स‌ूचित किया। सूचना पाकर एसडीएम सदर, सीओ सिटी पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस पास में एक दुकान पर लगे सीसी टीवी के फूटेज को चेक करने में जुट गई। फूटेज में कुछ युवक बाइक से आते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फूटेज के आधार पर युवकों की तलाश में जुट गई है।  

  जगरनाथ सराय गांव के बाहर आजमगढ़-वाराणसी हाईवे पर डा. भीमराव आंबेडकर की चबुतरे पर प्रतिमा स्थापित है। बीती रात लगभग ढाई बजे के करीब कुछ अराजकतत्वों ने माहौल खराब करने की नीयत से आंबेडकर जी की प्रतिमा उखाड़ दिया और वहां से फरार हो गए। सोमवार की सुबह जब लोग उठे तो आंबेडकर जी की प्रतिमा को उखाड़कर फेंका देखा तो वे भड़क गए। सूचना पूरे गांव में फैलते ही, गांव की महिलाएं, पुरूष, बुजुर्ग और बच्चे लाठी-डंडा लेकर वहां पहुंच गए और हंगमा करना शुरू कर दिए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। घटना स्थल से कुछ दूर स्थित थाने पर सूचना पहुंचते ही वहां भी हड़कंप मच गया। तत्काल थाना प्रभारी शशिचंद थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। थोडी ही देर बाद मौके पर सीओ सिटी गौरव कुमार, एसडीएम सदर ज्ञानचंद गुप्ता सहित पीएसी के जवान भी पहुंच गए। मौके पर तनाव को  देखते हुए अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने पास स्थित एक दुकान पर लगे सीसी टीवी फूटेज को खंगालना शुरू किया। फूटेज में रात के करीब ढाई बजे कुछ युवक प्रतिमा को तोड़ते दिखाई पड़ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही नई प्र‌तिमा स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी शशिचंद चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों को शांत करा दिया गया है,  नई प्रतिमा मंगाई जा रही है, उसे लगवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीसी टीवी फूटेज में दो युवक बाइक से आते दिखाई दिए हैं। रात होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है। बाइक सवार युवकों की  शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं