सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अजमतगढ़ में आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस ने शव पीएम को भेजा 

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली के अजमतगढ़ नगर पंचायत के मछली शहर मोहल्ला निवासी एक युवक का शव उसी के घर के बगल स्थित आम के पेड़ से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 नगर पंचायत अजमतगढ़ के वार्ड नंबर दस महली शहर मुहल्ला निवासी विजय निषाद 26 पुत्र रामसमुझ निषाद पेंटिंग का काम करता था। शुक्रवार की रात करीब दस बजे उसकी बहन उसे छत पर खाना देकर चली गई। रात में परिजन जब छत पर पहुंचे तो विजय वहां नहीं था।  परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो बगल में स्थित एक आम के पेड़ से उसका शव लटकता देखा। विजय का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आस-पास के लोग वहां जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस  ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम को भेज दिया। विजय के परिजनों ने बताया कि वह छत  पर सोया था, उसकी बहन ने दस बजे उसे खाना दिया और नीचे आ गई। देर रात 11 बजे उसका शव पेड़ से लटकता मिला। बताते चलें कि विजय पेंटिंग का काम करता था, दो भाई, दो बहनों में सबसे बड़ा था। विजय की मौत से मां तेतरी देवी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं