सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

अनियंत्रित ट्रक दो दुकानों में घुसा, दुकानों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेलईसा मंडी के सामने सोमवार की भोर में माल लेकर वाराणसी जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर दो दुकानों में घुस गया। जिससे दुकानों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग ही रहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। 


जानकारी के अनुसार बेलईसा मंडी के सामने पवन नाम के एक व्यक्ति की मिठाई की दुकान है। रविवार की देर रात एक ट्रक आजमगढ़ से माल लेकर वाराणसी जा रहा था। जैसे ही ट्रक मंडी के सामने पहुंचा अनियंत्रित हो गया। चालक अभी कुछ समझ पाता ट्रक दो दुकानों के अगले हिस्से को तोड़ता हुआ अंदर घुस गया। जिससे दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बगल में स्थित एक और दुकान का टीन शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। बता दें कि मंडी के सामने सुबह-सुबह लोगों की काफी चहल-पहल रहती है। संयोग ही रहा कि रात के समय घटना हुई, यदि यह घटना सुबह होती तो बड़ी घटना हो सकती थी। उधर घटना के बाद चालक और खलासी मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। उधर लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को दुकान से बाहर निकलवाने के प्रयास में जुटी थी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं