सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

भाजपा प्रत्याशी के आवास पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम के मन की बात

पीएम के मन की बात से बहुतों की दशा-दिशा संवरीः अभिषेक जायसवाल दीनू

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक जायसवाल दीनू के सब्जी मंडी स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय पर पीएम मोदी के मन की बात के 100वें प्रसारण को भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने पूरे मनोयोग से सुना। 

मन की बात सुनने के उपरांत भाजपा प्रत्याशी दीनू जायसवाल ने कहा कि वाकई जिस तरह से पीएम मोदी ने अपने मन की बात को जन-जन तक पहुंचाया, उससे बहुतेरों की दशा-दिशा बदली व संवरी है। बहुत से लोगों ने उनका अनुसरण किया और मन की बात को वे अपने जीवन में उतारने का काम कर रहे है। दीनू ने कहाकि पीएम के मन की बात को सुनकर लगता है कि वे हमारे सामने बैठकर ही मन की बात कर रहे हो। अपने विकास और लोकप्रियता के बल पर आज पीएम नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक है और वे प्रत्येक भारतीय का गौरव बन चुके है। मन की बात को सुनने के बाद ही भाजपा प्रत्याशी दीनू जायसवाल पांडेय बाजार, सिधारी पूर्वी व पश्चिमी वार्डो के लिए जनसम्पर्क को रवाना हुए। उक्त मुहल्लों के जनसम्पर्क में भी उन्होंने मुहल्लेवासियों को मन की बात से सीख लेने की अपील किया। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी जी के सरकारों में आजमगढ़ नगर पालिका के भी इंजन को जोड़कर आजमगढ़ शहर का पूर्ण विकास करने में विकास रूपी कमल खिलाकर महती भूमिका निभाने की अपील किया। हीरापट्टी में भी पहुंचकर उन्होंने लोगों से कमल खिलाने की अपील किया। इस अवसर पर पिंटू शुक्ला, राघवेन्द्र मिश्र, सुनील दत्त विश्वकर्मा, घनश्याम दूबे आदि मौजूद रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं