सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

मुख्तार गिरोह के सदस्य शाहजमां के पांच और सहयोगियों की खुली हिस्ट्रीशीट

आजमगढ़। एसपी अनुराग आर्य के ‌निर्देश पर सोमवार को यूपी स्तर पर चिन्हित माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्य शाहजमां उर्फ नैय्यर के पांच और सहयोगियों की सोमवार को हिस्ट्रीशीट खोली गई है। बरदह थाने में हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इससे पहले भी शाहजमां के दो सहयोगियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई थी।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह का सदस्य शाहजमां उर्फ नैय्यर के सहयोगी आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे लोगों को पुलिस चिन्हित कर कार्रवाई की नकेल कसने में जुटी है। कुछ दिन पहले ही शाहजमां के  दो सहयोगियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई थी तो वहीं सोमवार को भी उसके पांच सहयोगियों की हिस्ट्रीशीट बरदह थाने में खुली। इसमें नदीम खां निवासी मोहम्मदपुर फेटी थाना बरदह की हत्या के प्रयास, विकास गिरी उर्फ अविनाश निवासी दरियापुर बसही थाना बरदह की गैंग रेप, शहदाब उर्फ शादाब निवासी बनकट थाना मुबारकपुर की गोवध, अल्तमस निवासी बनकट थाना मुबारकपुर की गोवध, मुख्तार उर्फ मुन्ना राजभर निवासी महावल टाडा मुरारपुर थाना तरवां की आबकारी एक्ट में हिस्ट्रीशीट खोली गई है। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं