सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

आकांक्षा दूबे हत्या मामले में समर स‌िंह गाजियाबाद से गिरफ्तार

घर में ताला बंद कर फरार हुए समर के परिजन 

आजमगढ़। आकांक्षा दुबे मौत मामले में समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद से उसके गृहनगर आजमगढ के मेंहनगर कस्बे में हलचल है। चौक-चौराहों से लेकर पान की गुमटी तक केवल समर सिंह की ही चर्चा है। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी भोजपुरी गायब समर सिंह को पुलिस ने शुक्रवार सुबह गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसके के पैतृक आवास आजमगढ के मेंहनगर कस्बे में हलचल है। चौक-चौराहों से लेकर पान की गुमटी तक केवल समर सिंह की ही चर्चा है।

  कई लोग समर्थन में तो कई लोग फर्जी मामले में फंसाने का आरोप लगा रहे हैं। इधर, समर सिंह के पैतृक आवास में ताला लगा है। उसके परिजन कहां हैं, यह किसी को पता नहीं है। आजमगढ़ जिले के मेंहनगर कस्बा निवासी समर सिंह भोजपुरी का प्रसिद्ध गायक है।

बताते चलें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे 26 मार्च को सारनाथ स्थित एक होटल में संदिग्धावस्था में मृत मिली थीं। आकांक्षा की की मां ने समर सिंह व उसके सहयोगी संजय सिंह पर आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा जर्ज कराया था। घटना के बाद से ही समर सिंह व संजय सिंह फरार चल रहे थे। समर सिंह के घर दो बार धमकी थी पुलिस समर सिंह का घर - फोटो : अमर उजाला इस बीच यूपी एसटीएफ की टीम ने समर सिंह के पैतृक आवास मेंहनगर कस्बा पर दो बार दबिश दी। घर पर रहने वाले बड़े भाई कल्लू से पूछताछ भी किया। इसके बाद से ही समर सिंह के बड़े भाई घर पर ताला बंद कर परिवार के साथ फरार हो गए। समर सिंह को गाजियाबाद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। समर की गिरफ्तारी के बाद भी उसके मेंहनगर कस्बा स्थित पैतृक आवास पर ताला लटका हुआ है और परिवार के लोग फरार है। समर के घर व आसपास सियापा छाया हुआ है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं