सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर छोड़ गया चालक

स्टेशन मास्टर की सूझबूझ से रोकी गई साबरमती एक्सप्रेस

आजमगढ़। फूलपुर स्थित खुरासन रोड रेलवे स्टेशन के पास 58/सी रेलवे फाटक पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब साबरमती ट्रेन आने वाली थी और ट्रैक्टर चालक क्रॉसिंग के बीच ट्रैक्टर छोड़ कहीं चला गया। आनन फानन में पास में बैठे ड्राइवर को बुलाकर ट्रैक्टर को हटवाया गया। जिससे बहुत बड़ा हादसा होने बचा। खुरासन रोड स्टेशन के पास क्रॉसिंग नंबर 58/सी से रविवार की सुबह करीब 8:50 बजे एक ट्रैक्टर ईंट लेकर निकल रहा था। जैसे ही ट्रैक के बीच पहुंचा तो चालक वहीं पर ट्रैक्टर को रोक कर बगल में कहीं चला गया। इसी दौरान अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती (19165) ने दीदारगंज स्टेशन को छोड़ दिया।  साबरमती ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग दो घंटा विलंब से चल रही थी। खुरासन रोड स्टेशन मास्टर ने गेट मैन को फाटक बंद करने का संदेश दिया तब तक साबरमती आउटर सिगनल पर आ चुकी थी।  स्टेशन मास्टर द्वारा साबरमती के ड्राइवर को सूचना देकर ट्रेन को रोकना पड़ा। इसके बाद ट्रैक्टर चालक को बुलाकर ट्रैक्टर को हटवाया गया। तब तक साबरमती पांच मिनट तक आउटर पर रुकी रही। ट्रैक्टर को हटाने के बाद बाद उसे गुजारा गया। खुरासन रोड स्टेशन प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर छोडकर ड्राइवर कहीं चला गया था। जिसकी सूचना कंट्रोल को दे दी गई। ट्रेन को बीच में रोककर ट्रैक्टर को हटवाया गया तब जाकर ट्रेन वहां से गुजरी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं