सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

हाईस्कूल की परीक्षा में पूरे प्रदेश में पांचवां स्थान पाने वाली मुस्कान को किया सम्मानित

बूढ़नपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में पूरे प्रदेश में पांचवां स्थान पाने वाली मुस्कान भारती को रविवार को क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने सम्मानित किया। 

बताते चलें कि मुस्कान भारती यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में पूरे प्रदेश में पाँचवाँ स्थान प्राप्त करके आज़मगढ़ जिले का नाम रोशन किया है। मुस्कान किसान बालिका इंटर कालेज एकडंगी की छात्रा है। जिसके प्रबंधक माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व सदस्य एवं जीएसएस पीजी कालेज कोयलसा के पूर्व प्रो. डा. नरेंद्र नाथ यादव हैं। मुस्कान के पिता विनोद कुमार किसान है। माता नर्स हैं। रविवार को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक उदयराज यादव, लेखक एवं कवि अटेवा के जिला संगठन मंत्री घनश्याम यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय भटौली मु. जलालपुर के प्रधानाध्यापक कृपाशंकर, अटेवा के जिला संगठन मंत्री ओमकार सिंह, पंकज सिंह, विनोद यादव, देवेश निषाद, कृष्णमोहन, भरौली इंटर कालेज के ज्वाला प्रसाद, गुलाबचंद, उद्योग विद्यालय इंटर कालेज कोयलसा के दिनेश कुमार, अंकित सिंह, राहुल, नौमी यादव, गंगा निषाद, गिरजा यादव, राकेश राजभर आदि ने मुस्कान को बधाई दी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं