सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित पांच की मौत

चालक को झपकी आने से दुर्घटना होने की आशंका

शवों को मोर्चरी में रखा, परिजनों में कोहराम

अहरौला के स्टोन नंबर-213 पर हुआ हादसा

आजमगढ़। बीती रात पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसा उस समय हुआ जब बांस लदे ट्रैक्टर में पीछे से बोलेरो घुस गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार छह में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। किया गया है।

  पुलिस के अनुसार लखनऊ से गाजीपुर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी शनिवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अहरौला में स्टोन नंबर-213 के पास बांस से लदी ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ट्राली के बांस बोलेरो में सवार लोगों के शरीर में घुस गए। इससे मौके पर ही 5 लोगों ने दम तोड़ दिया। एक महिला को गंभीर अवस्था में वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया है। घटना की सूचना पर मौके पर एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल भी मय फोर्स पहुंचे। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अहरौला थाना इलाके के खदारामपुर गांव के पास रात 11:30 बजे हादसा हुआ। लखनऊ से गाजीपुर की तरफ जा रही बोलेरो ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार तीन महिला और दो पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक देवरिया जिले के मडुआडीह के रहने वाले थे। एसपी सिटी ने बताया कि इस हादसे में एक ही परिवार के कैलाश (45) पुत्र अच्छेलाल, कैलाश की पत्नी नीतू (38), दुक्खी (43 ) पुत्र प्रभु, गुड्‌डी (40) पत्नी छोटेलाल, रानी (11) बेटी विनोद कुमार शामिल हैं। किरन (40 ) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज वाराणसी में चल रहा है। इस घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं