सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

प्रबंधक व पूर्व ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद ने मेधावियों को किया सम्मानित

अच्छे परिणाम के लिए अध्यापकों और विद्यार्थियों को दी बधाई

आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले मेधावियों को शेख रहमत इंटर कालेज  द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को भी मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 शेख रहमत इंटर कालेज में यूपी बोर्ड परीक्षा का वार्षिक परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमें हाईस्कूल में शिवानी  93 प्रतिशत, अमन यादव ने 92 प्रतिशत, अनुष्का यादव ने 89 प्रतिशत, काजल ने 89 तथा इंटर में अस्मिता यादव ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। गुरूवार को कालेज में समारोह का आयोजन कर मेधावियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रबंधक व पूर्व ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद ने कहा कि सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रबंधक ने अच्छे परिणामों के लिए अध्यापकों और विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम को बताया है। प्रबंधक इसरार अहमद व प्रधानाचार्य ऋषिकेश उपाध्याय ने मेधावियों को मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की और पुरस्कृत किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं