सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

सात को हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय की आधारशिला रखेंगे गृहमंत्री और सीएम

आधारशिला कार्यक्रम और जनसभा की तैयारियों में जुटा प्रशासन

आजमगढ़। जिले के संगीत घराने के रूप में विख्यात हरिहरपुर घराने में संगीत महाविद्यालय की आधारशिला रखने के लिए सात अप्रैल को देश के गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ आएंगे। इस दौरान वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
 बताते चलें कि देश में संगीत के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले हरिहरपुर संगीत घराने किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है। लोकसभा उपचुनाव में जीत के जिले में आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की थी। उनकी इस घोषणा के बाद जिला प्रशासन जमीन की तलाश में जुटा था। जमीन मिलने के बाद अब अब सात अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ इसकी आधारशिला रखने के लिए आएंगे। दोनों नेताओं के जिला आगमन की सूचना से जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। तैयारियों को लेकर बैठक कर योजना बनानी शुरू कर दी गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं