सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

राज मिस्त्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

राजमिस्त्रियों को दो गड्ढा वाले जलबंद शौचालय निर्माण की दी तकनीकी जानकारी

बरदह। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत राज मिस्त्रियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत रविवार को ठेकमा ब्लाक सभागार में हुई। प्रशिक्षण में कुल 47 मिस्त्रियों ने प्रतिभाग किया।
 प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। एडीओ पंचायत सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले राजमिस्त्री को कुशल मजदूर का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिसके बाद उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी होगी। उन्होंने घर-घर शौचालय निर्माण में दो लीज पीट वाले शौचालय को पर्यावरण के लिए हितकारी बताया। मास्टर ट्रेनर इंजीनियर प्रकाश सिंह और कंसल्टिंग अभियंता कृष्णा राय तथा जिला समन्वक प्रीति सिंह ने राज मिस्त्रियों को तकनीकी प्रशिक्षण के दौरान सामुदायिक नाडेप कंपोस्ट पिट, वर्मी कंपोस्ट पिट, डस्टबिन, हैंडपंप सोक पिट और फिल्टर चैंबर निर्माण कार्य की जानकारी दी गई। साथ ही राजमिस्त्रियों को दो गड्ढा वाला जलवंद शौचालय निर्माण की तकनीकी जानकारी दी। इस मौके पर ओमेंद्र मोहन सिंह, विनोद सिंह, मिथिलेश कुशवाहा आदि सहित सचिव, ब्लाक के खंड प्रेरक और 47 राज मिस्त्री मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं