सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का टाइम डीएम ने बदला

सुबह साढ़े सात बजे से खुलेंगे स्कूल 

आजमगढ़। प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने लगी है. मौसम विभाग ने लू चलने के भी संकेत दिए हैं। इस बीच स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। डीएम विशाल भारद्वाज ने शनिवार को इस संबंध में ऑर्डर जारी किया है। 17 अप्रैल से स्कूलों में पढ़ाई का समय बदल जाएगा। सुबह 7:30 बजे स्कूल खुलेंगे और पढ़ाई  साढ़ बारह बजे तक ही होगी। गर्मी को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। बताया गया है कि यह आदेश जिले के प्री-स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

जिले में  अधिक तापमान और विषेश रूप से दोपहर के समय अधिक गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों का समय बदल दिया है। 17 अप्रैल से बेसिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय सहायता प्राप्त विद्यालय व मान्यता प्राप्त विद्यालय, मदरसा व सीबीएसई व आईसीएसई के विद्यालयों के खुलने का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। अप्रैल मेें गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच पहुंच रहा है। दिन निकलने के बाद सूरज की किरणें शरीर झुलसा रही हैं। इस बीच स्कूल जाने वाले बच्चे गर्मी के कारण बीमार पड़ रहे थे। प्रदेश सरकार ने बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए 17 अप्रैल से सभी स्कूलों का समय बदलने के आदेश जारी किए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के‌ निर्देश पर सभी स्कूलों को सूचित कर दिया गया है। जो भी स्कूल नियमों का पालन नहीं करता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं