सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

नए सत्र की शुरुआत, पुस्तक पाकर बच्चों के चेहरे खिले

आजमगढ़। जहानागंज क्षेत्र के सरकारी स्कूल प्राथमिक विद्यालय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नए सत्र की शुरुआत हो गई है। शिक्षकों ने  विद्यालय में नए बच्चों के आगमन पर उनका स्वागत किया। प्राथमिक विद्यालय मोहबल्लीपुर, प्राथमिक विद्यालय मसीरवीरमउवा, कपोजिट विद्यालय जिगरसंडी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज, प्राकमिक विद्यालय टंडवा पर शनिवार को बच्चों में पुस्तक का वितरण किया गया। पुस्तक पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। 

सत्र के प्रारंभ में बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। वैसे मौसम खराब होने के कारण कुछ बच्चों की उपस्थिति कहीं-कहीं कम नजर आई। इस अवसर पर  प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह, मंत्री शिव प्रकाश चौबे ने विभाग को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि सत्र के पहले दिन ही पुस्तक वितरण समारोह आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक विकास सिंह, यशवंत सिंह, उपेंद्र मिश्रा, पुष्पा यादव, मधुबाला कुशवाहा ,स्मिता सिंह ने भी विभाग का धन्यवाद ज्ञापित किया। खंड शिक्षा अधिकारी श्वेता मौर्य ने बताया कि हर एनपीआरसी पर पुस्तक पहुंच गए हैं। वहां से पुस्तक लेकर बच्चों में जल्द से जल्द इसका वितरण कर, पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाए। 



सर्वाधिक पढ़ीं गईं