सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

केस रफा-दफा करने को ली थी 30 हजार की घूस

एक बार फिर खाकी हुई शर्मसार, एसपी के निर्देश पर दारोगा गिरफ्तार 

आजमगढ़। जिले में एक दरोगा पर 30 हजार लेकर आरोपी को छोड़ने का आरोप था। जांच में दोषी पाए जाने पर एसपी के निर्देश पर दरोगा को गिरफ्तार कर उसी की लॉकअप में बंद कर दिया गया है। दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है।

 बताते चलें कि आरोपी दारोगा मोहन प्रसाद वाराणसी के जलालापट्‌टी का रहने वाला है। आजमगढ़ के कप्तानगंज थाने पर तैनात था। एक मामले में पैसा लेने के आरोप में सोमवार को एसपी के निर्देश पर गिरफ्तार कर लिया गया। दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि किसी लड़की का मामला कप्तानगंज थाने पर आया था। थाने पर तैनात दरोगा मोहन प्रसाद इस प्रकरण की जांच कर रहे थे। दोनों पक्षों को उन्होंने थाने पर भी बुलाया था। जहां एक पक्ष से 30 हजार रुपए लेकर उन्होंने मामले को रफा-दफा कर दिया। जिसकी शिकायत दूसरे पक्ष के संतोष कुमार ने एसपी से की। मामले की जांच सीओ बूढ़नपुर को सौंपी गई। जांच में आरोप सही मिले। जिस पर एसपी के निर्देश पर दारोगा मोहन प्रसाद के खिलाफ कप्तानगंज थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया।




सर्वाधिक पढ़ीं गईं