सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

साकेत पीठाधीश्वर योगी रामानंद दास ने किया सुभाष तिवारी कुंदन को सम्मानित

अपने कर्म में कौशल दिखाने वाला ही योगीः रामानंद दास

आजमगढ़। मध्य प्रदेश के दिलेरी धाम से पधारे साकेत पीठाधीश्वर योगी रामानंद दास ने  धार्मिक, सामाजिक कार्यों के लिए पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन को अंग वस्त्रम और रुद्राक्ष भेंट कर सम्मानित किया। नगर के बेलईसा स्थित अनिल सिंह के आवास पर हुए कार्यक्रम में योगी रामानंद दास ने कहा कि अपने कर्म में कौशल दिखाने वाला ही योगी है, कुशलता के साथ अपने कार्यों को निष्पादित करने वाले की संसिद्धि वरण कर लेती है ।  उन्होंने कहा कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने बीएचयू के एक दीक्षांत समारोह में भारत रत्न डॉ. भगवान दास की मौजूदगी में कहा था कि हम एक ऐसे भारत की कल्पना करते हैँ, जहां के नागरिक अपने कार्यो में लगें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके गुरूजी परमपूज्य अवैद्यनाथ जी ने कहा था कि राष्ट्र का उत्थान तभी होगा, ज़ब सरकारी अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यों को सम्यक ढंग से करें। पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन के धार्मिक और सामाजिक सेवा की सराहना करते हुए उन्होंने कुंदन को कर्मयोगी बताया। पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने साकेत पीठधीश्वर योगी रामानंद दास का आभार व्यक्त किया।संत महिमा का बखान करते हुए कहा कि प्रभु की कृपा से ही संत दर्शन का सौभाग्य मिल पाता है। इस मौके पर अनिल सिंह, बृजेश सिंह, नीरज सिंह, संजीव कुमार सिंह, महंत संजय पाण्डेय, शास्वत राय, रजनीकांत तिवारी, अशोक कुमार तिवारी, अमित राय आदि उपस्थित थे। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं