सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

जय कृष्ण राय ने 93.2% अंक हासिल कर किया टॉप

केंद्रीय पब्लिक एकेडमी का शानदार प्रदर्शन CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल आजमगढ़। रानी की सराय के सैय्यद्वारा ​स्थित केंद्रीय पब्लिक एकेडमी (पीजी कॉलेज के निकट) के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार मेधावी छात्र जय कृष्ण राय ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं श्रेया गुप्ता ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समृद्धि पाण्डेय (92.6%), हर्षिता यादव (92%) एवं श्रेया यादव (91.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाई। प्रधानाचार्य डॉ. काजी सिद्...

रासेयो शिविर के तीसरे दिन बाकीपुर में साफ-सफाई के प्रति किया जागरूक

रानी की सराय। सेठवल स्थित जेपीआर गर्ल्स डिग्री कालेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशिष्ट शिविर के तहत छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली गयी। छात्राओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। विद्यालय पहुंचने पर भोजनावकाश के बाद दूसरे सत्र में "कौशल विकास में युवा की भागीदारी" विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डा. अजय कुमार ने कहा कि राष्ट्र का निर्माण युवाओं से होता है। अत: जब युवा प्रशिक्षित होगा तभी एक स्वस्थ्य समाज एवं देश का निर्माण एवं विकास संभव हो सकता है। अन्य वक्ताओं में प्रबंधक डा. शैलेश कुमार राय ने कहा कि अनुशासन व्यक्ति ही नहीं देश को महान बनाता है। अत: व्यक्ति को एक अनुशासित जीवन जीने के लिए तत्पर रहना चाहिए। रासेयो  अनुशासित एवं सजग जीवन जीने की प्रेरणा देता है। गोष्ठी को महाविद्यालय के प्राचार्य भरत यादव, चंद्रशेखर यादव, अनीता दुबे आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर बृजेश यादव, शिव कुमार यादव अ‌ादि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं