सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

नवरात्र का पहला दिन, देवी मंदिरों में लगी भक्तों की कतार

समाजसेवियों ने मंदिर पर भक्तों के लिए की फलहार की व्यवस्था  

आजमगढ्। नवरात्र के अवसर पर रानी की सराय कस्बा के काशीदास मंदिर पर भक्तों के लिए की क्षेत्र के समाजसेवियों द्वारा फलहार की व्यवस्था की गई थी। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद द्वार पर लगे स्टाल से लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उधर मंदिर में पूजन-अर्चन के दौरान लग रहे मां के जयकारों से मंदिर गूंजता रहा। समाजसेवी दिलीप मोदनवाल ने बताया कि नवरात्र के अंतिम दिन भी भक्तों के लिए फलहार की व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर मनोज लालख् संजय मोदनवाल, विनय मोदनवाल, प्रधान पति राजा संतोष गुप्ता, अनिल मद्धेशिया, बबलू मद्धेशिया, महेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे। उधर वासंतिक नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा की आराधना को लेकर अवंतिकापुरी, चेकपोस्ट, दिलौरी, रोवां, ईश्वरपुर, सेठवल, ऊंची गोदाम सहित अन्य देवी मंदिरों में भक्तों का आना-जाना लगा रहा। इस दौरान लोगों ने मां की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान लगे जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं