सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

पांती खुर्द उच्च प्राथमिक विद्यालय में विदाई और पुरस्कार वितरण समारोह

जूनियरों ने सीनियरों को उपहार देकर दी विदाई

वा‌र्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक पाने वाले हुए पुरस्कृ‌त 


आजमगढ़। बिलरियागंज ब्लाक के  उच्च प्राथमिक विद्यालय पाँती खुर्द में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर बच्चों ने अपने सीनियरों को विभिन्न प्रकार के उपहार आदि भेंट कर विदाई दी। वहीं वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र सहित उपहार देकर सम्मानित किया गया। 

विद्यालय के हेडमास्टर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आप लोग अपनी पढ़ाई को जारी रखे। किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो निःसंकोच बताए, पूरी मदद की जाएगी। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका कमला देवी ने कहा कि परिषदीय विद्यालय के बच्चे आज हर क्षेत्र में आगे हैं। निःशुल्क शिक्षा का हमें लाभ लेने की आवश्यकता है। शिक्षकों को भी पूरे मनोयोग से छात्रों पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि विजयी यादव व संचालन धर्मेंद्र यादव ने किया। इस मौके पर एआरपी अरविंद सिंह, संजय सिंह, महेंद्र पुरी, ओंकार यादव, सूर्य कुमार राय, आशुतोष मिश्र, बिंदु देवी, दिनेश कन्नौजिया, श्रीकांत यादव, ओमप्रकाश मौर्य, विनीता, प्रियंका, तारा, संजू देवी, जगजीवन, धर्मेंद्र मिश्र सहित शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं