सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

रानी की सराय पटेल नगर में ट्रक ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, दो छात्रों की मौत

प्रवेश पत्र लेकर लौट रहे थे छात्र, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल


आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार की दोपहर स्कूल से प्रवेश पत्र लेकर बाइक से घर जा रहे हाईस्कूल के दो छात्रों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। अभी लोग दोनों छात्रों को अस्पताल ले जाने का इंतजाम करते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और ट्रक के साथ चालक को थाने ले गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  मेंहनगर थाना क्षेत्र के सपनहर गांव निवासी करन शर्मा (18) पुत्र भीमराज और रानी की सराय थाना क्षेत्र के वस्ती गांव निवासी प्रभात सरोज (16) पुत्र रामसमुझ हाईस्कूल के छात्र थे। रानी की सराय थाना क्षेत्र के शंकरपुर चेकपोस्ट के पास स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। शुक्रवार को दोनों बाइक से स्कूल प्रवेश पत्र लेने के लिए निकले थे। सुबह में करीब साढ़े ग्यारह बजे वह प्रवेश पत्र लेकर घर जा रहे थे। दोनों जैसे ही रानी की सराय थाना के पटेल नगर पहुंचे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पलट गई। गंभीर रूप से घायल दोनों छात्रों को लोग जब तक उपचार के लिए ले जाने की व्यवस्था करते मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा तो कुछ दूर जाकर लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक को चालक के साथ पकड़कर थाने ले आई। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। उधर छात्रों के मौत की सूचना परिवार में पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक करन शर्मा तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। जबकि प्रभात सरोज दो भाई और एक बहन थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं