सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

बच्चों का आधार कार्ड वैरीफाई करा सूची कराए उपलब्धः खंड शिक्षाधिकारी

निपुण लक्ष्य हासिल करने पर दिया बल

बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ में प्रधानाध्यपकों की बैठक संपन्न 

आजमगढ़। बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ पर गुरूवार को अजमतगढ़ ब्लाक अंतर्गत परिषदीय विद्यालय के प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की बैठक खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।

 खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन बच्चों का आधार कार्ड डीबीटी के अंतर्गत वेरीफाई नहीं हुई है उसे वैरीफाई कराएं। यदि वैरीफाई नहीं हुआ तो उसका कारण स्पष्ट करें। सूची बीआरसी केंद्र पर उपलब्ध कराए।  उन्होंने कायाकल्प के तहत विद्यालय में कराए जा रहे कार्यो की प्रतिदिन की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। कहा कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित सभी शैक्षिक गतिविधियों संचालित की जाए। एआरपी कमलनयन यादव ने निपुण लक्ष्य का मानक बताया। कहा कि सभी विद्यालय को निपुण बनाना है यह तभी संभव होगा कि जब हम लोग एक टीम भावना के साथ काम करेंगे। इस मौके पर एआरपी कमलनयन यादव, अनिल मिश्र, विमल प्रकाश, कुसुम पांडेय, अवधेश यादव, जितेंद्र राय, राजेंद्र मौर्य, अंशु राय, श्रवण कुमार, दिनेश पांडेय, विजय प्रताप सिंह, नूर आलम, जर्रार हुसैन, जसवंत कुमार, सतीश सिंह पटेल, प्रदीप प्रजापति, सुनील सिंह, नीरज यादव, जगदीश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं