सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

महिला की सिर कटी लाश मिली, नहीं हो सकी शिनाख्त

शव को पीएम को भेजा, सिर की तलाश में जुटी पुलिस

फूलपुर। थाना क्षेत्र के पलिया गांव में कुंवर नदी के किनारे स्थित श्मशान घाट के पास शनिवार को एक अज्ञात महिला की सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव के शिनाख्त के साथ ही कटे सिर की तलाश मेें जुट गई है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

 जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह पलिया गांव के कुछ ग्रामीण कुंवर नदी की ओर जा रहे थे। इस बीच पास ही स्थित श्मशान घाट के पास सिर कटी महिला के लाश को देखा। सिर कटा शव देख ग्रामीण ने शोर मचाया तो आस-पास के लोगों की वहां जमा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची अंबारी चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्ट को भेजने की तैयारी के साथ ही शव के शिनाख्त में जुट गई। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। काफी देर तक जब उसकी पहचान नहीं हो पाई तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ पुलिस महिला के गायब सिर की तलाश में जुट गई। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 वर्ष के आस-पास है। रंग सांवला है,  शरीर पर पीले रंग का पेटीकोट, खाकी रंग का मोजा पहने हुए है। शरीर के अन्य अंग को जंगली जानवरों ने नोच डाला है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं