सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

महाप्रधान पद के प्रत्याशी पवन कुुमार तिवारी ने क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन

फरिहां ने रोवां को 13 रनों से हराया

रानी की सराय। क्षेत्र के हरिहर जी महाविद्यालय में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरूआत शुक्रवार को हुई। पहले दिन एक रोमांचक मैच में फरिहां ने रोवां को 13 रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। 

 
 प्रतियोगिता का उद्घाटन महाप्रधान पद के प्रत्याशी पवन कुुमार तिवारी ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने युवा खिल‌ा‌‌ड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का पहला मैच रोवां और फरिहां के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फरिहां की टीम ने निर्धारित चार ओवरों में 58 रनों का लक्ष्य रोवां के सामने रखा। रोवां की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी, शुरूआत अच्छी रहने के बाद भी टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। पूरी टीम 45 रनों पर आल आउट हो गई। उद्घाटन समारोह के दौरान आयोजक अजय सोनकर ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर इंद्रेश यादव, शुभम यादव, आदित्य तिवारी आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं