सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

आज निकाली जाएगी अध्यात्मिक चेतना और सतगुरू शोभायात्रा

निजामाबाद। मुनींद्र धर्माथ ट्रस्ट के तत्वावधान व संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में शाहगोला दीवान स्थित हिमांशी वाटिका से 26 फरवरी को निजामाबाद कस्बा में सामाजिक जागरण के लिए अध्यात्मिक चेतना और सतगुरु शोभायात्रा निकाली जाएगी। जानकारी बाबूराम दास ने दी। बताया कि शोभायात्रा शाहगोला दीवान स्थित हिमांशी वाटिका से नगर पंचायत निजामाबाद होते हुए हरिऔध सिंह उपाध्याय तिराहा (बाईपास) तक जाएगी। उन्होंने लोगों से इस शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया है। बताते चले कि तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज से सत्यक्ति की दीक्षा प्राप्त करके करोड़ों परिवार नशा, दहेज पांखंडवाद, जातिवाद जैसी तमाम बुराईयों एवं कुरितियों से ऊपर उठकर सुखमय जीवन जी रहे है। इन उद्देश्यों को लेकर लोगों को जागृति करने के लिए शांतिपूर्ण ढंग से एक रैली का आह्वान किया गया है। जिसमें लगभग 250 से 300 अनुयायीयों के आने की संभावना है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं