सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

गरीबों को दिलाएंगे सरकारी योजनाओं का लाभः प्रधान

प्रधानपति बोले 36 पात्रों को दिया गया आवास  

जहानागंज। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर निचले तबके के लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना गरीब ग्रामीण पात्र व्यक्तियों को ही दिया जाए।

  विकासखंड जहानागंज के ग्राम पंचायत कोल्हूखोर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर प्रधानपति चंद्रप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को खुली बैठक हुई। जिसमें उन्होंने गांव के 36 पात्रों को आवास का आवंटन किए जाने की जानकारी दी। प्रधानपति चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि सरकार की जो भी योजनाएं चल रही हैं उनका लाभ जनता को मिलेगा। योजनाओं का लाभ पाने के लिए लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि उनका  कितना भी विरोध हो, फिर भी वे गरीबों के लिए जिएंगे और मरेंगे। साथ ही जो पात्र है उसे सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। बैठक में मौजूद मीना पत्नी वीरेंद्र राम, मदन यादव पुत्र श्रीपति यादव, लवगा पत्नी सूबेदार, कुसुम देवी पत्नी संजय विश्वकर्मा, प्रमिला पत्नी शिव कुमार, दुलारी देवी पत्नी लालमुनी आदि ने बताया कि ग्राम प्रधान ने  हमें पक्का मकान दिलाया और वह भी निःशुल्क। इस अवसर पर संतोष सिंह, प्रमोद सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं