सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

जिला मंडलीय अस्पताल में छापा, डाक्टरों की ओपीडी और ओटी से तीन को पुलिस ने उठाया

तीनों के दलाल होने की आशंका, अस्पताल में हड़कंप 

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ स्थित जिला मंडलीय अस्पताल में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक भरी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस टीम ने डॉक्टरों की ओपीडी व ओटी से तीन लोगों को उठाया और साथ लेकर चली गई। उठाए गए लोगों के बाबत बताया जाता है कि वे डॉक्टरों की ओपीडी में बैठने वाले दलाल हैं। शिकायत पर पुलिस व प्रशासनिक अमले ने यह कार्रवाई की है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन व पुलिस इस मामले में मौन है।

  पिछले कुछ दिनों से प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि आजमगढ़ जिला मंडलीय अस्पताल पर दलालों का कब्ज़ा है। साथ ही डॉक्टरों द्वारा बाहरी दवा लिखा जाना और जांच भी बाहर का लिखा होने की वजह से दलाल मरीजों को मजबूर करते हैं। इसके एवज में डॉक्टर मोटा कमीशन वसूलते हैं। कुछ दिनों पहले कर्मचारी और दलाल के बीच मारपीट भी हुई थी। उक्त दलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को एक बार फिर पुलिस टीम अस्पताल आ धमकी। सबसे पहले ओटी से एक व्यक्ति को दबोचा। इसके बाद कक्ष संख्या नौ से दूसरे व्यक्ति को पुलिस टीम ने पकड़ा। अस्पताल परिसर से ही एक अन्य युवक को भी पुलिस ने उठाया। पुलिस की इस कार्रवाई से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। अस्पताल पहुंची पुलिस, एसआईसी को पता नहीं  पुलिस की कार्रवाई के बाबत जब प्रभारी एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव से बात किया गया तो उन्होंने जानकारी होने से ही इंकार कर दिया। जबकि पुलिस ने अस्पताल की ओपीडी व ओटी से तीन लोगों को उठाया है। एसआईसी ने सिर्फ यहीं कहा कि मेरे संज्ञान में कुछ नहीं है। यदि ऐसा कुछ है तो वह पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई होगी। सर्जरी छोड़ चहेतों को बचाने में जुटे डॉक्टर जिला मंडलीय अस्पताल की ओटी से पुलिस ने एक हड्डी रोग विशेषज्ञ के चहेते को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद तो डॉक्टर साहब मरीज की सर्जरी छोड़ अपने चहेते को बचाने की कवायद में जुट गए। जिन तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। उन सभी बचाने की कवायद जोरशोर से चल रही है। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं