सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

सरकार ने स्मार्टफोन दे छात्र-छात्राओं को किया तकनीकी एवं डिजीटल रूप से मजबूत: अब्दुल्लाह

45 छात्र-छात्राओं को मिला स्मार्टफोन, खुशी से चहके

रानी की सराय। क्षेत्र के बिशुनपुरा कोलापट्टी स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को 45 छात्र-छात्राओं में स्मार्टफोन का वितरण किया गया। स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे एवं इसके लिए सरकार को धन्यवाद दिया।

  प्रबंधक अब्दुल्लाह खान ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश सरकार ने स्मार्ट फोन देकर छात्र-छात्राओं को तकनीकी एवं डिजीटल रूप से मजबूत किया है। उसी तरह ये बच्चे भी प्रदेश व देश को मजबूत करेेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है। कहा कि प्रदेश सरकार की स्मार्टफोन वितरण योजना विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में लाभकारी सिद्ध होगी।

स्मार्ट फोन प्राप्त करने वाली छात्रा सानिया एकबाल अंसारी ने बताया क़ि वो इस स्मार्ट फोन का उपयोग अपनी पढ़ाई मे करेंगी और इससे प्रधानमंत्री का डिजिटल इंडिया का सपना भी साकार होगा। अन्य छात्र-छात्राओं में अमित कुमार यादव, राजू यादव, रीना यादव, वंदना मौर्य, अभिषेक, राहुल, संदीप, कंचन, पूनम आदि ने सरकार की इस योजना को छात्रहित में बताया। वितरण समारोह के दौरान अमरनाथ विश्वकर्मा, सुनील यादव, अमित कुमार, राकेश कुमार, सऊद सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं